थाना चिलकाना पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अब्दुल रज्जाक उर्फ राजा को रविवार शाम 5:00 बजे साइफन पुलिया से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनुज राणा मौजूद रहे।