बरवाडीह: मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लाइसेंस की हुई जांच
बरवाडीह : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अनुराग कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं मुहर्रम ताजिया कमेटी के सदस्य शामिल हुए।