कांके: रांची के टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड के पास बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, दोनों वाहनों के चालकों की हुई मौत
Kanke, Ranchi | Feb 20, 2024 रांची के टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड के पास बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।