बैतूल नगर: मुलताई फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुलताई थाना क्षेत्र के मुलताई फोरलेन पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक अवी, पिता श्रीचंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिवनी