लोहरदगा: इंडिया गठबंधन और भाजपा-आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है : सांसद राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर 2:00 लोहरदगा पहुंच चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सांसद सुखदेव भगत, डॉ रामेश्वर उरांव शिल्पी नेहा तिर्की सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।