रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में दो युवकों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस में एनडीपीएस प्रकरण में दो युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने मय टीम अवैध 5 ग्राम 45 मिलीग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार युवक सूर्यप्रकाश पर दर्ज मामले में अनुसंधान के दौरान मुख्य सप्लायर विनोद कुमार नाई व सोनू नायक निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस अनुसंधान अभी जारी है।