रामनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरवारी में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रामनगर तहसील अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरवारी में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं के द्वारा सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आज शनिवार की दोपहर 3:00 बजे देखा गया छात्राओं के द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अभिभावक और अध्यापक उपस्थित रहे।