पत्थलगांव: कुनकुरी में जल संरक्षण के लिए श्रमदान, नाले में बोरी बंधान का कार्य शुरू
जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत घाटमुंडा में जनभागीदारी से सार्थक पहल शुरू हुई है। सरपंच निशा केरकेट्टा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाला में बोरी बंधान का कार्य किया और जल संचय की शपथ ली। इस दौरान गांव में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण भी प्रारंभ किया गया है। सरपंच ने बताया कि पंचायत में 5