नवादा: कुंती नगर में 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा आगमन, जोर-शोर से चल रही तैयारी
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा जिले के कुंती नगर में 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। इस दौरान पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।