खुरई: बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, 50 वर्षीय महिला घायल, सागर रेफर
Khurai, Sagar | Aug 7, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे खिमलासा में बाइक सवार दंपत्ति को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक 50 वर्षीय महिला घायल हो गई, उसके हाथ पैर में फ्रेक्चर और मुंह में चोटे आईं है, महिला के बेटे ने बताया कि उसके. माता पिता बाइक से खिमलासा में बैंक से पैसे निकालने गए थे लौटते समय एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसकी माँ केसर बाई घायल हो गई