अगर आप सोचते हैं कि साइबर ठग आपको लूटकर चैन की नींद सोएंगे, तो पन्ना पुलिस की यह खबर आपके होश उड़ा देगी। पन्ना पुलिस ने ऑनलाइन लुटेरों की लंका लगाते हुए साल 2025 में कामयाबी का वो झंडा गाड़ा है, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के कड़क निर्देशन में सायबर सेल ने 'ऑपरेशन रिफंड' चलाते हुए पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।