चितरंगी: ग्राम महुआगांव से 48 पाव देसी प्लेन मदिरा के साथ एक आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सरई पुलिस को सफलता मिली है। जहां आज दिन सोमवार के शाम 6:00 बजे के करीब सरई थाना क्षेत्र के ग्राम महुआगांव से 48 पाव देसी प्लेन मदिरा के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। और आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।