महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के खोनरिया गांव निवासी 46 वर्षीय मानवती पत्नी छोटेलाल अपने पुत्र गणेश प्रसाद के साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। तभी कुलपहाड़ के पास बाइक सवार महिला अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया है।