अलीगंज: गंगा एक्सप्रेस वे का प्रचार वाहन अलीगंज में दुर्घटनाग्रस्त, चालक को गंभीर चोट आई, सीएचसी अलीगंज से किया गया रैफर
Aliganj, Etah | May 2, 2026 शनिवार की सुबह5अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 5 एक सड़क हादसे में गंगा एक्सप्रेसवे के प्रचार वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब प्रचार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।मिली जानकारी के अनुसार, आलोक पुत्र राजीव पांडेय (उम्र 22 वर्ष) निवासी सिमरिया थाना शहबाजपुर जनपद हरदोई, प्रचार वाहन को लेकर लखनऊ से बुलंदशहर जा रहे थे।