मेरठ: मेरठ में मजदूरों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार, गरीबों के कागज़ों पर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाते थे
मेरठ की लालकुर्ती पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। गिरोह गरीब मजदूरों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खुलवाता था और इन खातों को साइबर ठगों को बेच देता था।