वीर बाल दिवस पर साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन खंडवा। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार शाम 7 बजे दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों—बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी—की लासानी शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानी ईश्वर सिंह खालसा, ज्ञानी सुरजीत सिंह एवं ज्ञानी करतार सिंह जत