हुज़ूर: कांग्रेस की बैठक में उठा हिंदुत्व का मुद्दा, विधायक आरिफ़ मसूद ने कहा- बीजेपी हिंदू धर्म की ठेकेदार नहीं है
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हो रही बैठक में हिंदुत्व का मुद्दा उठा है, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म की ठेकेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी बीजेपी के हिंदू के एजेंडे में फंस जाती है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुत्व के कार्यक्रम से क्यों दूरी बनाते हैं।