सोमवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 22 अक्तूबर को थानाक्षेत्र के गढ़ीहसनपुर में मेले से कमालपुर निवासी सुनील कुमार की बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने इस वारदात में वांछित टोडा गांव निवासी सागर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरफ्तार अभियुक्त के एक अन्य साथी रोहित को चोरी की 5 बाइकों के साथ पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।