फिरोज़ाबाद: स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सुभाष तिराहा पर सौंदर्यीकरण का नगर आयुक्त ने महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर संग किया निरीक्षण
स्मार्ट सिटी के अंतर्गतसुभाष तिराहा सौंदर्यीकरण कार्यो को लेकर मंगलवार शाम सवा पांच बजे करीबन नगर आयुक्त ऋषि राज ने महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर संग सुभाष तिराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण न हो व जाम आदि न लगे इन सभी समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों संग मंथन किया गया। साथ ही कार्य में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों संग उनके द्वारा मंथन भी किया।