फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने शांति भंग मामले में अलग-अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों से शांति भंग मामले में थाना दक्षिण पुलिस ने मंगलवार शाम पांच बजे करीबन तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम नीरज पुत्र मुन्नालाल निवासी गली नंबर 12 हिमायूंपुर, गिरजाशंकर पुत्र राजू निवासी नई आबादी नगला पचिया, रामकुमार पुत्र रक्षपाल निवासी कोटला रोड कुतकपुर चनौरा बताये गये।