धामपुर: रेहड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, दो घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 17, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। जिसमें दो लोग घायल हो गए ।घायलों की पहचान पिथौरागढ़ के गांव कांटीनैनी निवासी पुष्पक और महेंद्र के रूप में हुई ।वह हरिद्वार से पिथौरागढ़ जा रहे थे।