सूरजपुर: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सूरजपुर के एक लाख से अधिक किसानों को मिले ₹20.04 करोड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान ऑनलाइन माध्यम से किसानों के खातों में राशि अंतरित की। सूरजपुर जिले के 1,00,203 किसानों के खातों में कुल 20.04 करोड़ रुपये की राशि पहुंची।