हरनौत: हरनौत प्रखंड कार्यालय में स्थित ई- किसान भवन में किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान का बीज वितरण हुआ शुरू
हरनौत प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित ई - किसान भवन में खरीफ मौसम के लिए धान का बीज का वितरण शुरू हो गया है। किसानों को प्रमाणित धान के बीच अनुदानित दरों पर दिए जा रहे हैं। जिला से बीज उपलब्ध होने के साथ ही किसानों की आवाजाही कृषि कार्यालय में बढ़ने लगी है। किसानों को ₹40 प्रति के हिसाब से अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजकि