मांझी: ऑनलाइन दवा सप्लाई के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल , मरीजों को हुई परेशानी
Manjhi, Saran | May 20, 2026 ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को मांझी सहित जिले एवं राज्य भर में दवा दुकाने पूर्ण रूप से बंद रही । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात 12:00 से बुधवार रात 12:00 तक 24 घंटे के लिए यह बंद लागू किया गया। बताया गया कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दवाओं का डोर टू डोर सप्लाई के विरोध में यह एक दिवसीय हड़ताल की गई है।