गुण्डरदेही: धनोरा-तांदुला पाइपलाइन कार्य से सकरा पुल पर भारी जाम, स्थानीय नाराज
बालोद जिले के धनोरा से तांदुला जलाशय तक पाइपलाइन बिछाने के कारण सकरा पुल पर निर्माण सामग्री और पाइप रखे जाने से राह संकरी हो गई है। इससे लोगों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोग इस पर जांच की मांग कर रहे हैं।