सुसनेर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: डाक बंगले पर जनप्रतिनिधियों और BMO ने पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
आज रविवार से 3 दिवस राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सुसनेर विकासखंड में जगह-जगह 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिदंगी की दवा पिलाई जा रही है। डाक बंगले पर सुबह साढ़े 10 बजे BMO डॉ बृजभूषण पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, युगल किशोर परमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, बीसीएम मुकेश सूर्यवंशी के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।