मुरैना नगर: परशुराम कॉलोनी के पास बिजली विभाग के कर्मचारी बिना सुरक्षा कवच के करते दिखे काम, वीडियो वायरल
विद्युत विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा कवच और सेफ्टी उपकरणों की डीपी पर काम करते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बता दे की इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था ,विद्युत विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे है ,कई बार घटनाएं भी घटी है।