बहराइच: सलारगंज इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारगंज इलाके के करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं। परिजनों ने बताया कि घर में कार्य चल रहा था। तभी टीन हटाते समय व्यक्ति को करंट लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। जाच जारी है।