मुरैना नगर: चार साल में 10 थानों ने पकड़ा 700 किलो गांजा,मुरैना से अमानगंज रवाना खेप,जेके सीमेंट फैक्टरी के बॉयलर में होगा आज नष्ट।
मुरैना जिले के 10 थानों में चार साल में जब्त करीब 700 किलो गांजा नष्ट करने के लिए अमानगंज भेजा गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मालखानों से गांजा मुरैना में एकत्र कर शुक्रवार रात ट्रक से रवाना किया गया। हरदुआकेन पहुंचने पर डीआईजी की मौजूदगी में तौल के बाद जेके सीमेंट फैक्टरी के बॉयलर में जलाकर नष्ट किया जाएगा। सबसे ज्यादा 11 प्रकरण नूराबाद थाने के हैं।