उनियारा: अलीगढ़ अस्पताल में चल रहा सीएमएचओ ने कराया समाप्त
Uniara, Tonk | Aug 8, 2024 अलीगढ़ अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर चल रहा पंचायत समिति सदस्य फोरू लाल मीणा का धरना चौथे दिन समाप्त हो गया। सीएमएचओ अशोक यादव ने उनकी पांच सूत्री मांगों पर चर्चा कर उनका निराकरण करने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान बीसीएमएचओ डॉ गिरीश कटारिया आदि मौजूद रहे।