सुकमा: सुकमा में दो दिवसीय अनुदेशक प्रशिक्षण का सफल समापन, कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया
Sukma, Sukma | Jul 2, 2026 सुकमा के शबरी ऑडिटोरियम में 29-30 जून को दो दिवसीय अनुदेशक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर अमित कुमार ने पोटा केबिनों में बेहतर शिक्षा और व्यवस्था पर जोर दिया। तीन माह में कार्य समीक्षा और बेहतर अनुदेशकों को राज्य से बाहर भ्रमण का मौका मिलेगा।