रावतभाटा: रावतभाटा में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी भरने से फैला करंट, भैंस की मौत से मचा हड़कंप
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि स्टेडियम के मुख्य गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर के आसपास लंबे समय से नालियों का गंदा पानी जमा था इसी पानी के कारण अर्थिंग सिस्टम में करंट फैल गया और जमीन तक बिजली पहुंच गई इसी दौरान एक भैंस वहां से गुजर रही थी और करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों ने लापरवाही पर सवाल उठाए l