टांटोटी: केकड़ी-अजमेर वाया जोतायां रोडवेज बस सेवा 6 दिन बाद ग्रामीणों की मांग पर फिर शुरू
Tantoli, Ajmer | Apr 16, 2026 केकड़ी से अजमेर वाया जोतायां रोडवेज बस सेवा छह दिन बाद एक बार फिर शुरू हो गई है।इस सेवा के बहाल होने से बुधवार शाम 5 बजे क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।नए शेड्यूल के अनुसार यह बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे केकड़ी से रवाना होगी।यह सरवाड़,जड़ाना,जोतायां,जावला,चांदमा, टांटोटी,मोतीपुरा,केबानिया और भटियानी होते हुए नसीराबाद से अजमेर पहुंचेगी।