मंदसौर: ₹4892 प्रति क्विंटल किया गया सोयाबीन का समर्थन मूल्य, जिले के 68 उपार्जन केन्द्रों पर 20 अक्टूबर तक होंगे पंजीकरण
मंदसौर सोयाबीन का समर्थन मूल्य सरकार ने 4892 रू प्रति क्विंटल किया है। सोयाबीन बेचने के लिए कृषक अपना पंजीयन 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक जिले के 68 उपार्जन केन्द्रों के साथ एमपी ऑनलाईन, सीएससी, लोकसेवा केन्द्र या सायबर केफे से अपना पंजीयन करवा सकते हैं। किसान को पंजीयन के समय आधार कार्ड, खसरा नकल एवं बैंक पास बुक की प्रति अपलोड करना है।