मंदसौर: ड्रग्स मामले के आरोपी के साथ फोटो वायरल होने पर बोले डिप्टी CM जगदीश देवड़ा- पार्टी का व मेरा इससे से कोई संबंध नहीं है
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, कई लोग सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में रहने वाले लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। क्या फोटो खिंचवाने से कोई अपराधी बच सकता है? नहीं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी और मेरा ऐसे अपराधियों से कोई संबंध नहीं है,