भितरवार में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित इस मेले में कुल 74 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 34 युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले। युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।