गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
इस मौके पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर नाथपंथ के गुरुओं का आशीर्वाद लिया,गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान और पारंपरिक पूजा का आयोजन किया गया।आज सुबह मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना किए।