धामपुर: नहटौर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने गृहकर व सीवरकर की देय निर्धारित करने के प्रस्ताव का किया विरोध
Dhampur, Bijnor | Jan 17, 2025 नहटौर नगर पालिका में शुक्रवार को करीब चार बजे आयोजित बोर्ड की बैठक में वार्षिक मूल्य के आधार पर गृहकर एवं सीवरकर की देय निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव का सभासदो ने विरोध किया।नगर पालिका के सभागार में शुक्रवार को चेयरपर्सन अनस इकरार की अध्यक्षता व ईओ नवनीत सिंह के संचालन में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।