धामपुर: जैतरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jan 16, 2025 धामपुर के जैतरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से गुरूवार को करीब चार बजे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बसेड़ा खुर्द निवासी 26 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र नरेश के रूप में हुई। मोहित की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।रेलवे पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।