धामपुर: धामपुर क्षेत्र में NH74 पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग हटवाए गए
Dhampur, Bijnor | Jan 17, 2025 धामपुर क्षेत्र के NH74 पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध यूनिपोल व अवैध होर्डिंग पर एनएचएआई ने शुक्रवार को करीब चार बजे कार्रवाई की।जेसीबी से अवैध यूनिपोल व होर्डिंग हटवाए गए। पूर्व में सड़क किनारे होर्डिंग से टकराने के बाद हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी।जिसके बाद एनएचएआई ने यह कार्रवाई की है।