परसिया: पिपरिया रोड रेलवे पुल के नीचे सड़क बनाने का काम शुरू, तेज़ी से काम हुआ तो जल्द शुरू हो सकता है यातायात
पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे सडक बनाने का काम चालू हो गया है। अभी पुल के परासिया वाले छोर की ओर काम चालू किया गया है। जबकि नीलकमल माल वाले छोर पर अभी मलबा हटाया जा रहा है। सडक बनाने का काम तेज किया गया तो काम शीघ्र चालू हो जाएगा।इस पुल से यातायात को शीघ्र चालू करने के लिए लोग इंतजार कर रहै है। बुधवार को 12 बजे मलबा हटाने का।काम किया गया।