बरेली: भीषण गर्मी में हिंदू सेना बनी सहारा! बिथरी चैनपुर नहर पुलिया पर राहगीरों को बांटा ठंडा शर्बत
बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित भड़रिया नहर पुलिया पर रविवार को समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। रविवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा शर्बत बांटा गया।