कांके: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में ऑटो और बाइक की टक्कर, पुलिस ने ऑटो जब्त किया
Kanke, Ranchi | Nov 2, 2024 रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब दस बजे ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।