मंझनपुर: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंझनपुर, हजारों कांवड़ियों की भव्य यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
यूपी के कौशाम्बी में हर हर महादेव कांवड़िया सेवा संघ के तत्वावधान में मंझनपुर मुख्यालय से हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। कंधों पर सजी कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और मुख से गूंजते बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया। डीजे पर बज रहे शिव भक्तियों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़े तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।