शाहबाद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jul 1, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ के आह्वान पर कस्बाथाना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं शिशुपालना गृह सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी शाहाबाद के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी तथा अन्य मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।