पन्ना: पन्ना में त्रिकोणीय भिड़ंत, दो की मौत, दहल उठा उड़की गांव! एक बाइक सवार का भेजा आया बाहर
Panna, Panna | Jun 7, 2026 बृजपुर के उड़की गांव में आज दोपहर रफ्तार के कहर ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बोलेरो, बाइक और सरिया लदे ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।