विदिशा नगर: 8 महीने बाद बिछड़ा बालक बाल कल्याण समिति के ज़रिए परिजनों से मिला, चेहरे पर लौटी मुस्कान
एक मार्च को गंजबासौदा थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात बालक पहचान बताने में असमर्थ था। पुलिस उसे बाल कल्याण समिति ले गई, जहां से उसे SOS भोपाल भेजा गया। बीते आठ माह से परिजनों की तलाश जारी थी। आरक्षक ममता चौहान के प्रयासों से बच्चे की पहचान हुई। सूचना मिलने पर उमरिया जिले की इंद्रवास चौकी से संपर्क किया गया। प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा।