अरवल: कांड दैनिकी लेखन की समीक्षा बैठक आयोजित, अनुसंधान में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर जोर
Arwal, Arwal | Jun 7, 2026 पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में कांड दैनिकी लेखन एवं अनुसंधान कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रगति तथा कांड दैनिकी लेखन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।