सिवनी: मोक्षधाम तक पहुंचना बना चुनौती,कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण.
Seoni, Seoni | Jul 4, 2026 जिले के ग्राम देवरी कला में बारिश के दौरान मोक्षधाम तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग कीचड़ और गहरे गड्ढों से बदहाल हो गया है। शवयात्रा निकालना और शव वाहन पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से बरसात को देखते हुए मार्ग की तत्काल मरम्मत या निर्माण कराने की मांग की है।