शाजापुर: शाजापुर के गुरुद्वारे में सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाई लोहड़ी
शहर के गुरुद्वारा में सिंधी समाज की महिलाओं ने सोमवार रात लोहड़ी पर्व मनाया। समाज की महिलाओं ने लोहड़ी जलाकर परंपरा का निर्वाह किया। इसके बाद प्रसाद बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने सोमवार रात आठ बजे बताया कि मकर संक्रांति के एक दिन पहले सिंधी समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। लोहड़ी पर आग जलाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना की गई।